ये दिल्ली पुलिस हमारी है
करती सबकी रखवारी है।
भय भ्रान्ति मुक्त होवे दिल्ली
हम सबकी जिम्मेदारी है ।१।
ये दिल्ली पुलिस हमारी है......
हाँ इसकी बात निराली है
ये जनता की रखवाली है।
मेहनत इसकी जग न्यारी है
हो राष्ट्रपर्व का आयोजन
हर तरफ दृष्टि दुःखहारी है।२।
ये दिल्ली पुलिस.....
निष्पक्ष पक्ष ना कोई है
जो अपराधी वो दण्डित है।
है दंड कठोर सदा इसका
अपराधीमन है भय जिसका।
सबकी अपनी है प्यारी है
ये दिल्ली पुलिस हमारी है।३।
आबाल वृद्ध शोषित पीड़ित
जन की करती रखवारी है।
हर तरफ हमेशा सजग दृष्टि
हरदम ही पहरेदारी है।४।
ये दिल्ली पुलिस. .....
इक़बाल बुलंदी पर जिसका
संसद से सड़क गिरह उसका।
हो शांति समृद्धि दिल्ली में
सत्संकल्पित ये भारी है।५।
ये दिल्ली पुलिस......
डॉ०अवनीशधरद्विवेदी
💐💐🙏🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें