गुरुवार, 16 मार्च 2023

होली

 #होली #मुक्तक


रहे रंगों भरा पावन मधुर त्योहार होली का

जमे गुजिया पुआ व्यंजन भरा घरबार होली का।

सभी झूमें सभी नाचें भरें पिचकारियाँ रंग से

है स्वागत सब का रंगों से यही त्यौहार होली का।।


कोई दौड़े लिये हाथों में भर रंगीन पिचकारी 

कोई गाये हुआ मदमस्त प्यारा फाग बनवारी।

लगे न्यारा बहुत रंगों भरा त्योहार होली का

सभी हैं मस्त देखो व्यस्त भागम्भाग नर-नारी।।


सभी का हो भरा आँगन खुशी हो सबके जीवन में 

रहें रंगों के जैसे ही विविध सौन्दर्य उपवन में।

रहे न वैर आपस में मिलें सब लोग खुशहोकर

करें सार्थक मिटा मतभेद होलीपर्व निधिवन में।।


✍️अवनीश

     शिवगंगा

०९/०३/२०२३

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

व्रजरसमाधुरी

 मद्धम मद्धम पवन बहत नित रहत सुगंध लुटाई डाली डाली झूमत निसदिन लेत रहत अंगड़ाई। शुक सारिक डालिन पर निवसत रहत मंद मुसुकाई भागि सुभागि भयो अवन...